Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

खड़गपुर स्टेशन पर नकदी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

जीआरपी पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है

14 Mar 2026

खड़गपुर स्टेशन पर नकदी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

खड़गपुर। खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुल 50 लाख 77 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद राशि में अधिकांश 500 और 200 रुपये के नोट बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जीआरपी की टीम शुक्रवार को स्टेशन पर सादे कपड़ों में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक व्यक्ति को उद्देश्यहीन तरीके से घूमते देख पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद पुलिस ने उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली, जिसमें से लगभग 50 लाख 77 हजार रुपये नकद बरामद हुए। तलाशी के दौरान उसके पास से खड़गपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन का एक टिकट भी मिला।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इब्राहिम मोल्ला के रूप में हुई है। वह हुगली जिला के चंडीपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बेहरामपुर स्थित एक सोने की दुकान में काम करता है।
इस संबंध में खड़गपुर के एसआरपी मिथुन कुमार दे ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। बरामद बड़ी नकदी को देखते हुए इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है।
पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने आगे की पूछताछ के लिए इब्राहिम मोल्ला को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। जीआरपी पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खड़गपुर स्टेशन पर नकदी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
जीआरपी पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News